फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के साथ सांस्कृतिक धरोहरों को भी संजोए रखने का कार्य कर रही सरकार: अजय सिंह

Fri, 28 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेवा,सुरक्षा,संकल्प कार्यक्रम के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ने इस मौके पर निपुण छात्र योजना में बेहतर करने वाले प्रथमिक विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया। बाल विकास परियोजना के तहत नवजातों को अन्नप्रासन कराया। कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यों के साथ सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने का कार्य कर रही है। योजनाओं के धरातल पर सही ढंग से हो रहे क्रियान्वयन के चलते प्रदेश के बीमारू राज्य की पहचान अब बदल गई है और अब प्रदेश सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विकास की चर्चा की। कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में विकास केवल कागजों में हुआ।विधायक निधि में जमकर दुरुपयोग सपा शासनकाल में हुआ। कहा कि क्षेत्र में करीब छः सौ नई सड़के भाजपा सरकार बनने के बाद बनाई गई है। बताया कि करीब डेढ़ सौ करोड़ की सड़कों का टेंडर हो रहा है। आवास,आयुष्मान,किसान सम्मान निधि,पेंशन योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिलने से खुशहाली आई है।प मखौड़ा,रामरेखा सहित क्षेत्र में आने वाले धर्म स्थलों स्थलों पर जीर्णोद्धार के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य इससे पहले कभी नहीं कराया गया।प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है जिसके चलते ही साढ़े आठ लाख युवाओं को बिना रिश्वत के सरकारी नौकरी मिली। विद्युत उत्पादन बढ़ने से कृषि क्षेत्र और उद्योग धंधों को राहत मिली है जिसके नतीजा है कि गन्ना उत्पादन के साथ गेहूं,धान सहित अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ा है।
विज्ञापन

विधायक निधि से क्षेत्र में कराए गए कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले जाबांजों की स्मृतियों को संजोने के लिए सभी के गावों के सम्मुख स्मृतिद्वार बनवाकर उन्हें सम्मान देने का कार्य कराया जा रहा है। उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश,बीडीओ सुशील कुमार पांडेय,भाजपा नेता योगेंद्र सिंह खंड शिक्षा अधिकारी किरण आनंद,जितेंद्र सिंह,अखिलेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें