फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रन फॉर हेल्थ में दिखाया दमखम, आलोक ने मारी बाजी

विज्ञापन
खम्हरिया गंगाराम में आयोजित रन फॉर हेल्थ दौड़ में विजेता आलोक राजभर को पुरस्कृत करते करुणेश मणि
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र के खम्हरिया गंगाराम गांव में रविवार को युवाओं ने लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देने के उद्देश्य से रन फॉर हेल्थ का आयोजन किया। इसके तहत आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक धावकों ने दमखम दिखाया। वाल्टरगंज के आलोक राजभर ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक के साथ 3100 रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

रविवार दोपहर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग समिति के सचिव करुणेश मणि पाठक ने किया। दौड़ में अयोध्या के अलावा गौर, वाल्टरगंज, विक्रमजोत, परशुरामपुर सहित आसपास के गांवों के धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अयोध्या के मंदीप यादव दूसरे और विशाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। रंजीत यादव को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
प्रतियोगिता के विजेताओं को अर्जुन पंडित ने प्रमाणपत्र, पदक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक शहबाज और मनोज यादव ने बताया कि खेलों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के लिए इस आयोजन की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और शारीरिक क्षमता परखने का अवसर भी मिलेगा। इस दौरान रमेश मौर्य, सूरज यादव, गुलाम हसन, विशाल कन्नौजिया, रामधनी यादव, लग्गू यादव, रामभवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें