फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्राॅस कंट्री रेस में आलोक और अरिश्का अव्वल

Sun, 17 Aug 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को 5 किमी बालक/ बालिका वर्ग क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। धावकाें ने आधे शहर में दौड़ लगाई। बालक वर्ग से आलोक भारद्वाज और बालिका वर्ग की अरिश्का सिंह अव्वल रही।
विज्ञापन

शास्त्री चौक पर सुबह 6 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीपीआरओ घनश्याम सागर ने हरी झंडी दिखाई। धावकों की टोली कंपनीबाग चौराहा से फव्वारा होकर रौता चौराहा पहुंची। यहां से वापस उसी मार्ग से होकर तहसील भवन के सामने स्टेडियम गेट तक दौड़ लगाई गई। ो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें