बस्ती। धोखाधड़ी कर जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। कलवारी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
कलवारी थाना के गौरिया निवासी राजेंद्र कुमार ने तहरीर दी है कि उनके बेटे की तबीयत खराब थी। 27 सितंबर 2022 से 15 दिसंबर 2023 तक दो लाख 56 हजार आठ सौ रुपये इसी क्षेत्र के खलीलपट्टी निवासी जितेंद्र कुमार चौधरी से ब्याज पर उधार लिया था।्
आरोप है कि विपक्षी को ब्याज के रूप में पांच लाख 53 हजार 350 रुपये लौटा दिया। पैसे-लेने के लिए गारंटी के रूप में तीन ब्लैंक चेक हस्ताक्षर करके दिए थे। विपक्षी धमकी देने लगा कि इस चेक पर मनमानी रकम भरकर तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज करा दूंगा।
आरोप है कि उसकी पत्नी ने गोल्ड लोन के लिए 55.66 ग्राम सोने के जेवरात बंधक रखा था। उसे आरोपी छुड़ाकर हड़प लिया। जब जेवरात मांगा तो जातिसूचक व अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। संवाद