फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Mon, 03 Feb 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में महिला ने पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता सुनीता देवी ने तहरीर में बताया है कि उसकी शादी जून 2018 में लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल में पति, सास व ससुर ने कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया। अपशब्द कहते हुए मारपीट की। आरोप है कि उनका पति मुंबई में एक लड़की के साथ रहने लगना और उसी से शादी करने के लिए कहने लगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर उन्होंने विरोध किया तो पति, सास व ससुर ने 25 जनवरी को मारापीटा। इसकी सूचना मायके देने पर पिता, भाई व कुछ रिश्तेदार ससुराल आए तो उनसे एक लाख रुपये नकद व बाइक की मांग की। मांग पूरी न करने पर दूसरी शादी करने की धमकी दी। बच्चों के साथ मायके भेज दिया। पुलिस ने पति अजय कुमार के अलावा सास व ससुर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें