फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फायरिंग और मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वैहार (अचकवापुर) गांव में भूमि विवाद को लेकर दरवाजे पर चढ़कर फायरिंग और मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडित रामचन्दर पुत्र रामशंकर निवासी वैहार (अचकवापुर) ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के रामसुरेश पुत्र हृदयराम से उनका भूमि का विवाद चल रहा है। आरोप है कि 17 फरवरी 2025 की सुबह करीब 7 बजे रामसुरेश, शिव कुमार यादव, सुभावती देवी व अन्य 4-6 अज्ञात लोग उनके दरवाजे पर चढ़ आए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर रामसुरेश ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली सिर के ऊपर से निकल गई। इसके बाद सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें