बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के डारीडीहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के कृष्णचंद्र ने तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल को रात नौ बजे विपक्षी ने उन्हें मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गांव के ही चंदन निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद