फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेल में कैदी के पिटाई का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर सजायाफ्ता बंदी की पत्नी के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता बंदी सूरज चौधरी की पत्नी अंजनी चौधरी ने जेल प्रशासन पर पति को मारने- पीटने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी अंजनी के साथ ग्रामीणों ने इस मुद्दे को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया। ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग भी की गई है। हालांकि जेल प्रशासन के अनुसार सूरज जेल के अंदर रहकर रंगदारी मांगने का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

सजायाफ्ता बंदी सूरज की पत्नी ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पर पहुंची। यहां लोगों ने प्रदर्शन करने के बाद डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सूरज की पत्नी अंजनी चौधरी ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके पति को जेल के अंदर मारा-पीटा गया है। उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके साथ सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल, जिलाध्यक्ष विनय चौधरी भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। मांग किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा बंदी सूरज सुरक्षा भी प्रशासन सुनिश्चित कराए। बंदी के इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जाए। पत्नी ने कहा उनके पति को जेल के अंदर जान माल का खतरा भी है। कुछ जेल अधिकारियों के नाम का उन्होंने ज्ञापन में उल्लेख किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक चौधरी, राजन चौधरी, रमेश चौधरी, शमसेद चौधरी, लवकुश चौधरी आदि मौजूद रहे।
-
सूरज को एनडीपीएस एक्ट में मिली है 15 साल की सजा
जिला जेल के बंदी सूरज को एनडीपीएस एक्ट के मामले में न्यायालय से 15 साल कारावास की सजा हो चुकी है। इसके अलावा सूरज के ऊपर लगे गैंगस्टर एक्ट का मामला भी कोर्ट में अंडर ट्रायल चल रहा है। सूरज का अन्य आपराधिक इतिहास भी है।
कोट
सजायाफ्ता बंदी की पत्नी की ओर से लगाए जा रहे आरोप निराधार एवं असत्य है। सूरज आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसकी शिकायत मिली हैं कि जेल के अंदर से वह लोगों से रंगदारी मांगता है। इसी वजह से कुछ सख्ती बरती गई है। मारने-पीटने की बात गलत है।
विज्ञापन

-शिव प्रताप मिश्र, अधीक्षक, जिला कारागार, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें