फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जादू दिखाने के बहाने यौन शोषण का आरोप

Thu, 06 Feb 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने कोतवाली पुलिस को किशोरी के साथ यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। प्रकरण में आरोप लगाया गया है कि बस्ती शहर में जादू दिखाने के बहाने कुछ लोगों ने किशोरी के साथ यौन शोषण किया।
जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक शख्स ने इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राम प्रकाश गुप्ता व अंगद निषाद के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। उसका कहना है कि वह राजगीर मिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन

चार दिसंबर 2024 को वह काम के सिलसिले में दूसरे गांव में गया था। 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी।
उसने आरोप लगाया है कि राम प्रकाश गुप्ता व अंगद निषाद सुबह 11 बजे उसके घर पहुंच कर बेटी को बस्ती में जादू दिखाने के बहाने लेकर चले गए। बड़ेवन ओवरब्रिज के आगे बांसी रोड पर सुनसान जगह बने एक मकान में ठहरा दिया और रात भर साथ रखा।
विज्ञापन

सुबह होने से पहले उसे गांव के पास छोड़ कर चले गए। साथ ही जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें