फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधी रात से फोरलेन पर डायवर्जन खत्म टोल प्लाजा पर जामा

Thu, 06 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सात दिन बाद बुधवार की रात करीब 11 बजे फोरलेन का डायवर्जन समाप्त किया गया। इसके बाद टोल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अब अयोध्या की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। सीओ यातायात सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि आवागमन पर टीमें नजर बनाए हुए हैं। 29 जनवरी से चल रहे डायवर्जन की वजह से सैकड़ों ट्रक इधर-उधर फंसे थे। उन सभी को डायवर्जन खुलने का इंतजार था। इसके अलावा कई गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल ठप थी। उनके ट्रक भी नहीं चल पा रहे थे। शहर से विक्रमजोत के बीच रहने वालों का भी आवागमन एक तरह से ठप हो गया था। उधर, प्रयागराज से घर लौटने वालों की तादाद बुधवार को कम रही। बावजूद इसके डायवर्जन से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संवादआ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें