फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पत्नी को दोस्तों के हवाले करने का आरोप, सामूहिक दुष्कर्म का केस

Fri, 10 Jan 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पति पर उसे अपने दोस्तों के हवाले करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली बांसी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि दिसंबर 2017 में उसकी शादी बस्ती कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स के साथ हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पति रोज अलग-अलग गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनवाने की कोशिश करता था। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
तंग आकर वह मायके चली गई। करीब छह साल बाद कोतवाली बांसी में शिकायत करने पर दोनों पक्षों में अप्रैल 2024 को समझौता हुआ। इसके बाद वह फिर से पति के घर पर आकर रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि घर आने के बाद एक रात करीब नौ बजे पति दो अन्य पुरुषों के साथ गलत नीयत से घर पहुंच। विरोध करने पर पति ने धमकी दी कि अगर शोर मचाओगी तो हत्या कर देंगे। इसके बाद हाथ-पैर बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। कोतवाल राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आरोपी और उसके दो दोस्तों पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।ख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें