फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जबरन खड़ंजा लगवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरपाती एहतमाली निवासी व्यक्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव के ही कुछ दबंगों पर जबरन खड़ंजा निर्माण कराने और सरकारी हैंडपंप के पास की चौकी को तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने निर्माण कार्य रुकवाने और न्याय की गुहार लगाई है। पिपरपाती एहतमाली निवासी ओमकार पुत्र बाढू ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आराजी नंबर में उनका मकान स्थित है। मकान के ठीक सामने उनका सहन है, जहां वर्ष 2008 में विधायक निधि से एक सरकारी हैंडपंप लगाया गया था।
विज्ञापन

गांव के ही दबंग और रसूखदार किस्म के व्यक्तियों ने साजिश रचकर हैंडपंप के किनारे स्थित चौकी को जबरन तोड़ दिया। दबंग जबरन कब्जा कर रहे हैं जिसका वीडियो साक्ष्य मौजूद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें