फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भुगतान के 20 दिन बाद भी ट्रेजरी के फेर में फंसा वेंडरों के सामान का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। विकास खंड बनकटी में सरकारी सिस्टम की लेटलतीफी के चलते वेंडरों का भुगतान रुक गया है। वेंडरों के भुगतान के लिए अलग-अलग फर्मों पर 7.75 करोड़ रुपये की राशि ब्लॉक से 20 दिन पूर्व ही पोर्टल पर पोस्ट किया जा चुका है, लेकिन रकम खातों में नहीं पहुंचने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

ब्लाॅक कार्यालय के अनुसार काफी दिनों से मटेरियल का भुगतान वैसे नहीं हुआ था। इंतजार करते करते रकम आया भी तो 10 जून को वर्ष 2023 व 2024 का 96 लाख व वर्ष 2024 व 2025 का बकाया भुगतान 21 जून को 6.79 करोड़ सहित कुल 7.75 करोड़ ब्लाॅक से पेमेंट किया गया। प्रधान राजेंद्र चौधरी, रविचंद पांडेय, शेषराम चौधरी, शीला सिंह आदि ने बताया कि वेंडरों का भरोसा उठ जा रहा है। डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने बताया कि ट्रेजरी कुछ तकनीकी समस्या है। दूर होते ही वेंडरों के खातों में पोस्ट हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें