फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तमंचा सटाकर अपहरण का आरोप, 12 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। क्षेत्र के रिठिया पुल के पास असलहे के बल पर एक व्यक्ति का अपहरण करने का आरोप लगा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पैगापुर निवासी वंश बहादुर वर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी भाभी उर्मिला देवी और उनके मायके पक्ष के लोगों से जमीन का विवाद और वर्ष 2023 के एक केस को लेकर पुरानी रंजिश है। इसी के चलते उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही थी। वादी के मुताबिक, 25 मई 2026 को वह पिछड़ा वर्ग भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय आया था। वहां से ई-रिक्शा से अपनी बहन के घर जा रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे रिठिया पुल के आगे सफेद बोलेरो सवार लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कनपटी पर कट्टा सटाकर उसे जबरन बोलेरो में बैठा लिया। मामले में राम नवल वर्मा, परमात्मा, हरिशंकर चौहान, भीखी, चंद्रशेखर, सुजीत, उर्मिला देवी, राम प्रसाद वर्मा, हनुमान चौधरी, संजय वर्मा समेत 12 लोगों को आरोपित किया गया है। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें