फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में आमा और पचलौरिया का दबदबा

विज्ञापन
सल्टौआ ब्लॉक के शिवपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय पर न्याय स्तरीय खेलकूद मे कबड्ड खेलते छात्र
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के शिवपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर पर पचलौरिया और उच्च प्राथमिक स्तर पर आमा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी संवर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर पर बेतौहा और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिवपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह और शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में शिवपुर के आदित्य प्रथम, सेवराई के अंकित द्वितीय और बेतौहा के अनीश तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में अर्जुनवीरों के दीपक ने प्रथम, बेतौहा के कृष्णा ने द्वितीय और आमा के शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, शिवपुर के आदित्य द्वितीय और बेतौहा के ऋतिक तृतीय रहे। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में शिवपुर के अनुज प्रथम, आमा के आशीष द्वितीय और अजगैवा जंगल के शिवम तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में आमा के आशीष ने पहला, शिवपुर के रमेश ने दूसरा और अजगैवा जंगल के अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में शिवपुर के अनुज प्रथम, आमा के आशीष द्वितीय और बेतौहा के हिमांशु तृतीय रहे।
विज्ञापन

खो-खो और कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर पचलौरिया की टीम प्रथम और बेतौहा की टीम द्वितीय रही। उच्च प्राथमिक स्तर पर दोनों प्रतियोगिताओं में आमा की टीम ने प्रथम और शिवपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें तराशकर आगे बढ़ाने की है।
उन्होंने शिवपुर में 37 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय के चयन की जानकारी भी दी। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्र, अनुज कुमार, अनुदेशक रजनीश मिश्रा, डॉ. दिवाकर मिश्र, राजेश चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, संतोष, आशीष पांडेय, रवि प्रकाश, प्रदीप यादव, दिवाकर सिंह, नरेंद्र पाल आर्य, राकेश यादव, बृजलाल, अशोक सिंह, प्रदीप पाल, गोविंद, दुर्गेश और शंभू का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें