फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में बोले अखिलेश यादव: भाजपा में जो जितना बड़ा नेता, उतना बड़ा झूठा

Mon, 28 Feb 2022 05:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना। कहा- काका यानी काले कानून गए तो बाबा मुख्यमंत्री का भी जाना तय हो गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा में जो जितना बड़ा नेता, वह उतना बड़ा झूठ बोलता है। काका यानी काले कानून वापस हो गए तो बाबा मुख्यमंत्री की भी विदाई तय है। पांच चरणों के चुनाव का रुझान देखकर भाजपा के नेता ठंडे पड़ गए हैं।

विज्ञापन


राजकीय पालीटेक्निक के मैदान में उमड़ी भीड़ को देखकर उत्साहित अखिलेश यादव ने कहा कि छठें चरण के चुनाव में बूथ पर भाजपा के भूत नजर आएंगे। योगी के चेहरे पर बारह बज रहे हैं। यह वह लोग हैं कि जो कहते थे कि सरकार बनेगी तो आय दोगुनी कर देंगे। क्या किसी की आय दोगुनी हुई। क्या फसल की कीमत मिली। धान खरीद में लूट हो गई। पेट्रोल सौ से पार है। यह वही लोग हैं जो कहते थे कि गरीब हवाई जहाज से चलेगा। लेकिन, सरकार में आए तो हवाई अड्ढे, बंदरगाह और रेलगाड़ी बेच दी।

कहा कि प्रदेश में तीन साल से भर्ती बंद है। समाजवादी सरकार बनी तो फौज में भर्ती निकलवाएंगे। पुलिस में भी भर्ती निकालेंगे। पूछा कि पांच साल इंतजार तो नहीं करोगे? हमारे घोषणा पत्र में है कि बीएड और टेट वालों को समायोजित करेंगे। भाजपा ने शिक्षामित्रों को धोखा दिया। कहा कि उनकी सरकार आई तो सरकारी नौकरी देंगे। बाबा मुख्यमंत्री कह रहे थे लैपटॉप बांट दिया है। किसी को दिया क्या। क्यों देंगे वह स्मार्ट फोन नहीं चलाना जानते हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि उनके एक नेता ने कहा कि जो नौजवान इंटर पास करेंगे बारहवीं में दाखिला लेंगे। ऐसा बयान लोटपोट करने वाला है। बाबा मुख्यमंत्री कहते हैं 12 बजे सो के उठते हैं। हम उनकी घर की तरफ देखते हैं। आजकल शाम को धुआं दिखता है। पांच चरणों का चुनाव हो चुका है, अब वह रात में सोते-सोते उठ कर बैठ जाते हैं। यह प्रदेश के भाग्य को बदलने वाला चुनाव है। लोकतंत्र, संविधान बचाने का चुनाव है।

जनसभा में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, सदर से प्रत्याशी महेंद्र नाथ यादव, हर्रैया से त्रयंबक नाथ पाठक, रुधौली से राजेंद्र चौधरी, कप्तानगंज से अतुल चौधरी व महादेवा से सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी दूधराम व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

गोशाला में करोड़ों आया फिर भी गायें भूखी

परिवारवादी बताए जाने पर अखिलेश ने कहा कि हम परिवार वाले लोग सलाह देते हैं, कम से कम अपने गुल्लू के लिए बिस्कुट लेते जाना। मुख्यमंत्री का प्रिय जानवर है गुल्लू। सांड नहीं। छुट्टा जानवरों से खेती बरबाद हो रही है। गौशाला हजारों करोड़ आया, वहां गाय भूखी है।

सरकार नहीं बननी इसलिए मार्च से बंद कर रहे राशन

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को लग गया है कि मार्च में उनकी विदाई होने वाली है, इसलिए उन्होंने मार्च में राशन देना बंद कर रही है। पूरे पांच साल गरीबों को राशन देंगे। गरीबों को एक लीटर सरसो का तेल, दूध और घी भी देंगे। महंगाई के कारण हर महीने चीनी भी देंगे। हमारी सरकार आई तो 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। किसानों का बकाया माफ होगा। समाजवादी सरकार ने बिजली के कारखाने लगाए थे। टांडा में इसी 660 मेगावाट की बिजली दे दें तो सबको बिजली मुफ्त मिलने लगेगी। कहा कि हर महीने गरीब महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन देंगे। पुरानी पेंशन बहाल करेंगे।

किसान माफ करने वाला नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा किसानों की जमीन छीनने के लिए कानून लाया। एक साल से ज्यादा आंदोलन चलाया। किसान डटा रहा। भाजपा ने कानून वापस लिया। क्योंकि उन्हें लग गया था कि पंजाब और यूपी का किसान उनके खिलाफ हैं। वोट नहीं देंगे। वोट के लिए कानून वापस लिया। अब जनता से माफी मांग रहे हैं। एक तो कान पकड़कर उठक बैठक कर रहा है। एक प्रत्याशी तो लोगों की तेल मालिश कर वोट मांग रहा है। अब किसान माफ करने वाला नहीं है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें