फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग के बाद कई गांवों में लोग दहशत में

Mon, 19 Oct 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तृतीय चरण के पोलिंग के दौरान हर्रैया ब्लाक के भीटी मिश्र मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग और बाद में कुछ लोगों की ओर से हसीना चौराहे पर पहुंचकर एक बीडीसी प्रत्याशी की दुकान में तोड़फोड़ के बाद तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


 वहीं ब्लाक के दौलतपुर मतदान केंद्र पर मतपेटिका में पानी डालने के बाद हुए विवाद में कीर्तीपुर गांव के रहने वाले एक बीडीसी प्रत्याशी की गिरफ्तारी के बाद दौलतपुर और कीर्तीपुर गांव के लोग आमने सामने हैं। दोनो गांव के लोगों में एक दूसरे के प्रति गुस्सा है।

भीटी मिश्र गांव में शनिवार को दो सौ लोगो की ओर से बूथ कैप्चर करने और बाद में बीडीसी के एक प्रत्याशी बृजेश वर्मा की हसीनाबाद स्थित दुकान में पहुंचकर तोड़फोड़ करने की घटना से गांव के लोग दहशत में है। गांव के लोगों को बूथ कैप्चर करने वालों के साथ ही पुलिस से भय लग रहा है।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि गांव गांव में घूम-घूम कर लोगों को धमकी दी जा रही है। वहीं दौलतपुर पोलिंग स्टेशन पर कीर्तीपुर के रहने वाले बीडीसी प्रत्याशी अशोक कुमार पांडेय और दौलतपुर के रहने वाले बीडीसी प्रत्याशी भूपनरायन पांडेय के बीच पहले विवाद हुआ था और उसके बाद बैलेट बॉक्स पर पानी फेंकने की घटना हुई थी।
विज्ञापन


दोनों गांव के लोगों के बीच तनाव का आलम यह है कि रविवार सुबह दोनो गांव के बच्चे आपस में झगड़ बैठे, मगर थाने को किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें