फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाट बुक कराके केंद्र पहुंचे तो खत्म हो गई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्लाट बुक कराके केंद्र पहुंचे तो खत्म हो गई वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को रोज कोरोनारोधी टीका की डोज दी जा रही है। शनिवार को टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे लोगों को केवल द्वितीय डोज दी गई। वहीं स्लाट बुक कराके टीका लगवाने पहुंचे कई लोगों को वैक्सीन खत्म होने के चलते लौटना पड़ा।
जिला व महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत 14 सीएचसी-पीएचसी पर करीब 40 बूथ बनाए गए थे। सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ था। जिला महिला अस्पताल में 35 वायल कोविशील्ड वैक्सीन मिली थी, जो 1:30 बजे ही खत्म हो गई। यहां स्लाट बुक कराके पहुंचे प्रियेश वर्मा को बिना वैक्सीन लगवाए लौटना पड़ा। यहां 385 लोगों को वैक्सीन लगी। एएनएम ज्योति गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी, श्रद्धा पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, पूजा प्रजापति, स्मिता, पलक श्रीवास्तव, नीरज चौधरी आदि ने टीकाकरण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 242 लोगों को कोविशील्ड व 140 को-वैक्सीन लगी। यहां चार बजे तक टीकाकरण कार्य हुआ। एएनएम अर्पूवा श्रीवास्तव, सरिता सिंह, संयोगिता आदि ने टीकाकरण में सहयोग किया। ओपेक चिकित्सालय कैली में भी टीके लगाए गए। यहां भी भीड़ दिखी। युवा वर्ग में काफी उत्साह दिखा रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि गंभीर बीमार वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता पर टीका लगाया जा रहा है। शनिवार को करीब पांच हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। बताया कि जिले में 40 हजार डोज कोविशील्ड की उपलब्ध है। अब तक जिले में 10 लाख 11 हजार 276 को कोरोनारोधी टीका लग चुका है। इसमें 45 प्लस में पांच लाख 12 हजार 503, जबकि 18 प्लस में चार लाख 98 हजार 773 को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें