यूजीसी कानून के विरोध में ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। संवाद
महराजगंज (बस्ती)। यूजीसी कानून के विरोध में अधिवक्ताओं ने शनिवार को हर्रैया कस्बे में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ता सौरभ सिंह की अगुआई में निकाले गए जुलूस के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार से यूजीसी कानून को निरस्त करने की मांग की। नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह अधिवक्ताओं ने हर्रैया कस्बे के रणजीत सिंह द्वार से यूजीसी एक्ट कानून के विरोध में जुलूस निकाला। जुलूस अंजनिया, पुरानी तहसील, राजघाट, बभनान चौराहा और ब्लॉक कार्यालय होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। इस दौरान यूजीसी कानून वापस लो जैसे नारों से तहसील परिसर गूंज उठा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में स्टेनो को सौंपा।
अधिवक्ताओं का कहना था कि यूजीसी कानून से शिक्षा व्यवस्था, समान अवसर और छात्रों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग की कि इस कानून को तत्काल वापस लिया जाए और सभी हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद ही कोई नया निर्णय लिया जाए।
इस मौके पर उमाकांत तिवारी, बालकृष्ण पांडेय, रबीश कुमार, इंद्रजीत सिंह, कृपाशंकर यादव, उमाशंकर, बीरेश कुमार, काली प्रसाद शुक्ल, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।