फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। ग्राम न्यायालय हर्रैया, भानपुर व रुधौली तहसील में भेजे जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने शनिवार को कचहरी में विरोध प्रदर्शन किया। मांग की कि अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज किशोर पांडेय व महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ला ने कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश के अनुसार ग्राम न्यायालय तहसील हर्रैया, भानपुर, रुधौली में जाने की संभावना है। ग्राम न्यायालय वहां जाने से अधिवक्ता गण के लिए एवं मजिस्ट्रेट के लिए भी समस्या होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम न्यायालय को तहसीलों में न भेजे जाने का समर्थन कर रहे हैं। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन, जनपद बार के अधिवक्ता कृष्ण मोहन उपाध्याय अरविंद नारायण पांडेय, सुनीता, शशि विजय चौधरी, विवेक शुक्ला, आनंद, जेपी चौबे, दीप नारायण शुक्ला, प्रशांत भारती, मारूफ अहमद, मारुति कुमार शुक्ला, अनिल यादव, लवकुश,सुधांशु पांडेय, निशांत पाठक, अनमोल रतन पांडेय, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें