फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज करा कर घर जा रही महिला की रास्ते में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज करा कर घर जा रही महिला की रास्ते में मौत
विज्ञापन

रुधौली ( बस्ती)। थाना क्षेत्र के नोनहा निवासी लखपति (42) पत्नी रामदास शनिवार को रुधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से इलाज कराकर घर वापस जा रही थी। रुधौली बखिरा तिराहे पर वाहन का इंतजार करते समय अचानक चक्कर आने से जमीन पर गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह देख आसपास के लोग हैरान रह गए। घटना की जानकारी नोनहा ग्राम प्रधान को दी गई और ग्राम प्रधान और परिजन शव घर लेकर गए। परिजनों के अनुसार लखपति को लम्बे समय से दमा की बीमारी थी। विगत कई वर्षों से उसका इलाज चल रहा था। पांच बच्चे शेखर, शैलेश, नागेश्वर, शिवम व सूरज का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें