फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को नगर बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की किशोरियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषणों और लघुनाटिका के माध्यम से बालिकाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सोनामती, सरैया की किशोरियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान फुलवरियों, कैथोलिया लाला, खाईनारा, देवापार, जुआजाता, ओठघनपुर और कुरहापट्टी पृथी की किशोरियों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। जुआजाता की किशोरियों ने लघुनाटिका के जरिये सामाजिक मुद्दों पर संदेश दिया, जबकि सिलाई सेंटर की किशोरियों ने सोशल मीडिया विषय पर नृत्य प्रस्तुत किया। कन्हौली की रूकसार ने बालिका दिवस पर भाषण दिया और देवापार की रजनी ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें