फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड बढ़ते ही प्रशासन अलर्ट, रैनबसेरा व्यवस्थित करने के एडीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ठंड और शीतलहर के मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट हो चुका है। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना के निर्देश पर बचाव कार्य की व्यवस्था बनाने की पहल शुरू हो गई है। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने शुक्रवार को सीएमओ, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सभी ईओ और एसडीएम को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निराश्रित व्यक्तियों में कंबल वितरण के लिए आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाए। तहसील प्रशासन के जरिये खुले में रहने वाले निराश्रित लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल मुहैया कराया जाए। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में स्थित रैन बसेरा में आश्रयहीन लोगों के ठहरने के पर्याप्त प्रबंध किए जाए। बिस्तर, रजाई एवं स्वच्छता का पूरा इंतजाम किया जाए। ऐसी व्यवस्था बनें कि कोई भी व्यक्ति रात में सड़क अथवा फुटपाथ पर सोने के लिए बाध्य न हो। रैन बसेरों, शेल्टर होम में रुकने वाले कमजोर वर्ग के लोगों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक समस्त उपाय किए जाने चाहिए।
गद्दे, कंबल के साथ स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं किचन आदि की निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। अधिक ठंड पड़ने पर अलाव की भी व्यवस्था की जाए। प्रत्येक रैन बसेरा/ शेल्टर होम के लिए एक उपायुक्त वरिष्ठता का अफसर नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। जिन पर रैन बसेरा के संचालन का उत्तर दायित्य होगा। एडीएम ने बताया कि सभी रैन बसेरों में केयर टेकर भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिसका नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर रैन बसेरों के गेट पर अंकित होगा। रात्रि में जिले के वरिष्ठ अधिकारी रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करेंगे। केयर टेकर के पास निरीक्षण रजिस्टर भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें