बस्ती। गांधीनगर उपकेंद्र के अंतर्गत विभिन्न मोहल्ले में विभागीय टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। जांच में आठ व्यक्ति बिजली चोरी में संलिप्त पाए गए। जेई अहमट वीके सिंह ने बताया कि ध्रुवचंद पांडेय निवासी मोहल्ला महरीखांवा, जसवंत निवासी पतेलवा कटरा, इकबाल मोहल्ला पिकौरा बख्श बाटागली, पंकज ग्राम भुवर निरंजनपुर कटिया, सिराजू मोहल्ला पतेलवा कटरा, मुखफुद्दीन मोहल्ला कंजर टोला, गोकरन नाथ शुक्ला मोहल्ला महरीखांवा मीटर से पहले केवल काटकर मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पाए गए, राकेश मोहल्ला माली टोला मीटर से पहले मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पाए गए। बताया कि उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत थाना बस्ती में विद्युत चोरी का एफआईआर पंजीकृत कराया गया है। संवाद