फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क थानों में शांति समिति की बैठक

Mon, 22 Sep 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नवरात्र एवं दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। थानाें में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर पुलिस अधिकारी सुझाव ले रहे हैं। शांति समिति की बैठक शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

नगर बाजार संवाद के अनुसार, थाना प्रभारी विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुजारी, समाजसेवी, प्रमुख नागरिकों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
दुर्गा पूजा, मूर्ति स्थापना, विसर्जन जुलूस एवं दशहरा उत्सव को बिना किसी विघ्न के संपन्न कराने पर सहमति व्यक्त की गई। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

कहा कि हर पूजा समिति कम से कम 15 सदस्यों की सूची, उनके आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर सहित थाने को उपलब्ध कराएगी। जुलूस मार्ग निर्धारित रहेंगे। थाना स्तर पर 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय रहेगी। पैकोलिया थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा कमेटियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में उत्सव मनाने का आह्वान किया। प्रधान कृष्ण कांत पांडेय, मो. सलीम, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें