फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रक्षाबंधन पर रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Wed, 12 Aug 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मद्देनजर एक दिन पहले से ही डिपो के बेड़े में शामिल निगम की सभी 102 और 38 अनुबंधित बसों को ऑनरोड रखा जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। खासतौर पर दिल्ली, लखनऊ और कानपुर मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन करने के साथ फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा मेरठ, प्रयागराज और गोरखपुर मार्ग पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा के बाद अब रक्षाबंधन की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रक्षा बंधन पर महिलाएं बड़ी संख्या में बसों में यात्रा करती हैं। सरकार की ओर से भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने की छूट मिलती है।
विभागीय अधिकारी अभी से ही इसकी तैयारियों में लग गए हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो में बसों और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। डिपो में निगम की 102 बस और 38 बस अनुबंधित हैं।
विज्ञापन

एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षाबंधन पर यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए अभी से ही तैयारी की जा रही है। रक्षाबंधन पर कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की जाती है। कर्मचारियों की छुट्टी पर भी रोक रहती है।
-
मंगलवार को 15 बसें बेड़े से निकलीं, राहत
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रूट डायवर्जन से मंगलवार को भी 15 बसें ही रूटों पर निकल सकीं। निगम अधिकारियों ने बताया कि डायवर्जन के चलते सवारी का अभाव बना हुआ है। बुधवार से स्थिति सामान्य हो सकती है। पांच दिन में रोडवेज को काफी नुकसान हुआ है। इससे चालक-परिचालक भी परेशान हैं।
-
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सभी बसों का मेंटेनेंस होगा। सभी बसें ऑन रूट रहेंगी। कार्यशाला प्रभारी को भी दिशानिर्देश दिए गए हैं। - कल्पना श्रीवास्तव, एआरएम, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें