बांसी। सीएमओ ने रविवार को बांसी क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाहर की दवा के लिखने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीएमओ डॉ. आरके चौरसिया सीएचसी बसंतपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीएचसी मऊ, एकडेगवा, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मेले में आने वाले मरीजों के लिए दवाओं की उपलब्धता की भी सघन जांच किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखी जाए। अस्पताल में पर्याप्त स्टॉक हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। संस्थागत प्रसव बढ़ाने और सेवाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सीएमओ ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थागत प्रसव क्षेत्र में शत-प्रतिशत प्रसव सरकारी अस्पतालों में कराने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाए।