फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना मान्यता के संचालित दो विद्यालयों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद एक स्कूल पर एक लाख का जुर्माना व एक को बंद कराकर नोटिस दिया है। इस कार्यवाही से अवैध रूप से संचालित हो स्कूलों के संचालकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन हो रहा है। शासन स्तर से बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों को बंद कराए जाने के आदेश के जारी किए गए है। क्षेत्र के पिपरा काजी गांव में संचालित सन शाइन पब्लिक स्कूल पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने मौजूद जिम्मेदारों से संचालन के लिए जरूरी प्रपत्रों को दिखाने को कहा तो कोई भी अभिलेख नहीं मिला। विद्यालय में करीब दो दर्जन छात्र थे। नियम विरुद्ध स्कूल संचालित पर प्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए विद्यालय को बंद करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा औरातोंदा के एस के पब्लिक स्कूल पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह विद्यालय बंद कराने के बाद भी संचालित हो रहा था। कहा कि कुछ और बंद कराए गए स्कूलों को संचालित किए जाने की सूचना मिल रही है। जांच कर इन पर भी नियमानुसार जुर्माने व एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें