विधायक ने चौपाल में गिनाईं उपलब्धियां
बस्ती। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने शनिवार को नव सृजित नगर पंचायत मुंडेरवा के अहरा मोड़ पर जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से आयोजित चौपाल में नागरिकों से सीधा संवाद बनाया। कहा कि लंबे समय से लोग मांग कर रहे थे कि मुंडेरवा को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए वह पूरा हुआ।
विधायक ने चौपाल में शामिल लोगों से पूछा कि केंद्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं। कहा कि पूरा प्रयास होगा कि मुंडेरवा नगर पंचायत संसाधनों से लैस हो और लोगों को इसका लाभ मिले।
विधायक दयाराम चौधरी ने आवास, शौचालय, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड सहित केंद्र और प्रदेश के अनेक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। चौपाल में जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला था उनका फार्म भरवाया गया। विधायक ने आश्वस्त किया कि अति शीघ्र उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।कहा कि कोरोना का टीका निशुल्क लगवाया जा रहा है। चौपाल में डूडा के यदुवंश चौधरी ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ला, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामकेश चौधरी, रवि श्रीवास्तव, अजय पांडेय, आशीष चौधरी, अभिषेक शुक्ला, गणेश चौधरी, राघव पांडेय, अभिषेक पांडेय, जगदंबा चौधरी, राजेंद्र चौधरी, खुद्दी तिवारी, राम कुमार तिवारी, कौशल गुप्ता, सत्य प्रकाश जायसवाल, पवन चौधरी, इंद्र मणि राय, लालचंद चौधरी, बजरंगी चौधरी आदि मौजूद रहे।