फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाथ-पांव बांधकर गला दबाने का आरोप, सात नामजद

Mon, 10 Nov 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाने का मामला प्रकाश में आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पड़िया तकियवा निवासी जरिना खातून पत्नी मो. फारुख ने आरोप लगाया है कि गत 27 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला किया, बाल पकड़कर गिराया और लाठी-सरिया से पिटाई की। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने हाथ-पांव बांधकर गला दबाने का प्रयास किया। बेहोश होने पर गले और कान से जेवरात निकाल लिए तथा बच्चों को धमकी देकर मौके से फरार हो गए। अदालत के निर्देश पर वाल्टरगंज थाने में शादिया खातून, अजीबुननिशा, शहनाज खातून, नुजहयात, मो. इस्लाम, महबूब आलम और शाह आलम के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें