फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

Tue, 31 Dec 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली क्षेत्र की एक महिला को कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। रुधौली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक प्राइवेट कर्मी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रुधौली क्षेत्र की 29 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि अयोध्या जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र के अरविंद कुमार तिवारी रुधौली क्षेत्र स्थित एक डिलीवरी कंपनी में काम करता था। कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन

आरोप है कि सितंबर माह में उसे अपने ऑफिस में ले गया। उसके साथ गलत हरकत करने लगा। मना करने पर चाकू दिखाकर धमकाया और दुष्कर्म किया। साथ ही, अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस ने पर आरोपी अरविंद कुमार तिवारी पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें