फोन कर किया परेशान, मानसिक रूप से भी किया प्रताड़ित
छावनी पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाली किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो और फोन रिकॉर्डिंग कोवायरल करने की आरोपी ने धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया है कि 17 वर्षीय बेटी अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी युवक को कहीं से उसका फोन नंबर मिल गया। फिर वह फोन कर अश्लील बात करने लगा। साथ ही उससे अभद्र व्यवहार भी किया। मानसिक उत्पीड़न करने भी किया। आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो और फोन रिकार्डिंग भी उसे मजबूर कर बना लिया।
बेटी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। आरोपी ने अपशब्द कहते हुए वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ऋषभ पर केस दर्ज कर लिया है। घटना की जांच कर रहे सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
-