बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के एक शख्स ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके भाई को उसकी पत्नी ने साजिश के तहत सहयोगियों के साथ मिलकर मारापीटा। इससे उसकी मौत हो गई।
लालजी चौधरी निवासी कुसौरा थाना कलवारी ने लिखा है कि उसके भाई रामस्वरूप उर्फ रोशन की शादी नौ वर्ष पूर्व नंदिनी के साथ हुई थी। घर पर भाई के साढ़ू अमृत चौधरी निवासी मटेरा थाना नगर आते-जाते थे। 10 सितंबर को अमृत चौधरी व उनके गांव के विनय कुमार आए और नंदिनी से शादी करने की नियत से लेकर चले गए। इस संबंध में भाई रोशन ने कलवारी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया था।
26 अक्टूबर को भाई के पास उसके साढ़ू अमृत का फोन आया कि तुम्हारी पत्नी मिल गई है, मुम्बई चले आओ। 28 अक्तूबर को भाई रोशन, अब्दुल कलाम निवासी कुसौरा के साथ मुंबई गया। भाई को अमृत चौधरी, विनय कुमार मुंबई कल्यान के टिटवाला ले गए। वहां पहुंचने पर भाई रोशन को उसके साढ़ू अमृत चौधरी, पत्नी नंदिनी, विनय कुमार के अलावा साथ गए अब्दुल कलाम निवासी कुसौरा थाना कलवारी ने मारपीटा। इससे उसे हृदय में गंभीर चोट आई। अस्पताल में इलाज के दौरान एक नवंबर को उसकी मृत्यु हो गई। संवाद