फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

Sat, 09 Nov 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में प्रशासन व नगर पालिका ने अतिक्रमण मुक्त करने के लिए संयुक्त अभियान शुरु कर दिया है। शुक्रवार को शास्त्री चौक से अतिक्रमण हटाया गया। इसके साथ ही चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में सदर एसडीएम शत्रुघ्न पाठक राजस्व टीम के साथ शास्त्री चौक पहुंचे। एसडीएम ईओ सुनिष्ठा सिंह व सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी भी मौजूद रहे। सड़क किनारे रखी, दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। एडीएम ने सड़क किनारे अपनी दुकान का सामान रखने वाले दुकानदारों को चेतावनी दिया। कहा कि दुकानदार अपना सामान बाहर पटरी पर न रखें। कहा कि दोबारा कोई अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीएम के अनुसार रोस्टर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान आगे भी चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें