बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय रोड पर एक युवक को स्कार्पियो से कुचलने का प्रयास और मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीतांबर मिश्र निवासी बरगदवा, सोनहा ने तहरीर देकर बताया कि 25 नवंबर को वह बाइक से घर लौट रहा था। चमन वाटिका के पास एक काले रंग की स्कार्पियो में सवार पांच लोग गाड़ी के पास आए और अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की नीयत से स्कार्पियो चढ़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह किसी तरह बच गया। मारपीट के दौरान पीतांबर की नाक की हड्डी टूट गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। संवाद