बस्ती। रुधौली पुलिस ने रास्ते चलती लड़की पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत 25 नवंबर को मेरी बेटी दोपहर करीब तीन बजे घर से कहीं जाने के लिए निकली थी। रास्ते में एक पुलिया पर बैठे चार लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद को दौड़े। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मन, लवकुश, गोपाल और रिकेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद