फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोन पर गाली देने का आरोप, वकील से भिड़ीं युवतियां

Fri, 04 Apr 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दीवानी कचहरी में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के चेंबर में अचानक हंगामा होने लगा। वहां दो युवतियां एक अधिवक्ता को यह कहते हुए पीटने लगीं कि वह उनको फोन पर गाली देते हैं।
विज्ञापन

दोनों ने अधिवक्ता की फाइलें भी चेंबर से बाहर फेंक दिया। इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हर्रैया तहसील के रहने वाले अधिवक्ता के चेंबर में करीब एक बजे दो युवतियां पहुंचीं। उस समय पूरे कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और मुवक्किलों की अच्छी-खासी तादाद मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दोनों को देखकर ऐसा नहीं लगा कि वकील पर ही हमला कर देंगी लेकिन अचानक दोनों अधिवक्ता को अपशब्द कहते हुए कॉलर पकड़कर हाथापाई करने लगीं। यह देख आसपास के अधिवक्ता सकते में आ गए।
विज्ञापन

मगर महिला होने के नाते कोई उन्हें छुड़ा नहीं पाया। हंगामा सुनकर आसपास के चेंबरों से भी अधिवक्ता पहुंच गए। करीब आधे घंटे के हंगामे के बाद अधिवक्ताओं ने उन दोनों युवतियों को किसी तरह शांत कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें