बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने तहसील सदर की ग्राम पंचायत सिकरा हकीग के करनपुर में गेहूं की फसल की कटाई का निरीक्षण किया। कमलावती पत्नी सीताराम एवं अब्दुल हई के खेत में फसल की कटाई कराई गई। कमलावती के खेत से 37.73 क्विंटल एवं अब्दुल के खेत से 39.13 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन अनुमानित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक, अपर सांख्यिकीय अधिकारी अजय कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार वीर बहादुर, राजस्व निरीक्षक अजय सिंह, लेखपाल दिनेश, हीरालाल, अरविन्द, ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।