फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Apr 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में वांछित को पुलिस ने शनिवार की दोपहर में गिरफ्तार किया।उसे कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द चौकी के पास सरयू नदी पर बने पुल से पकड़ा गया है। विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को तीन साल से शिवम निवासी माउख थाना समनपुर जिला आंबेडकरनगर दुष्कर्म करता रहा। जब उसकी बेटी ने शादी करने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इस बात को युवती ने अपने पिता से बताई। पिता उसके घर गए और शादी करने से लिए मजबूर किया तब उसने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से भगा दिया।
थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि 31 मार्च को पंजीकृत केस का वांछित आरोपी पुल के पास है। साथ में उप निरीक्षक शोभा यादव को टीम के साथ लेकर उसकी गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें