फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा पुलिस ने क्षेत्र के तेनुआ असनहरा में डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या करने के आरोपित पति श्याम सुंदर को माध्यमिक विद्यालय बडोखर से बुधवार सुबह छह बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा तथा खून लगी बनियान को बरामद कर किया गया। गिरफ्तार श्याम सुंदर ने बताया कि उसकी पत्नी बिना बताए इधर-उधर चली जाती थी और उसका कहना नहीं मानती थी। इसी से नाराज होकर उसने उसे डंडे से पीटा, जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के भाई राम बहोरे निवासी सोनबरसा थाना खोड़ारे जनपद गोंडा ने तहरीर देकर मंगलवर को मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि तेनुआ असनहरा में श्याम सुंदर के साथ उसकी बहन सुनीता की करीब 20 वर्ष पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के चलते उसके पति ने हत्या कर दी। लोग बताते हैं कि घर आने पर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। सोमवार रात भी वह कहीं से घर आया और इसे लेकर पत्नी से कहासुनी हुई। सुबह तैश में आकर उसने मोटे डंडे से सुनीता के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें