सिंचाई करने गए किसान की करंट से मौत
टिनिच। गौर थाना की बाघा काडर ग्राम पंचायत के घुरकुआ पुरवा निवासी 63 वर्षीय किसान की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
इस गांव के त्रिभुवन प्रसाद चौधरी मंगलवार की रात बिजली से चलते वाले मोटर से खेत की सिंचाई कर रहे थे। रात सात बजे जब वह घर पर खाना खाने नहीं आए तो पहले तो लोगों ने नौ बजे तक इंतजार किया। उसके बाद उनके पुत्र रंजेश खेत में पिता को खाना खाने के लिए बुलाने गए। जब वहां पहुंचे तो देखा कि उनके पिता बिजली के मोटर के पास मृत पड़े हैं।
उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य और गांव के लोग भागकर वहां पहुंचे। त्रिभुवन के चार पुत्र हैं। उनकी पत्नी शांति देवी का पूर्व में ही निधन हो चुका है। सूचना पाकर चौकी प्रभारी टिनिच अजय कुमार सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।