पुरानी बस्ती। थानाक्षेत्र अंतर्गत दक्षिण दरवाजा मोहल्ले में गैर इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसआई ओपी मिश्रा की टीम ने शमशेर अली निवासी दक्षिण दरवाजा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
दक्षिण दरवाजा की रुखसाना ने पुरानी बस्ती थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ले के शमशेर अली और कमल चाैरसिया ने उनके बेटे से मारपीट की। उनके पुत्र रियाज को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उसकी माैत हो गई। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसआई ओपी मिश्रा के मुताबिक सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह शमशेर अली को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद