फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश का पानी एकत्र होने से संक्रमण का खतरा...बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

Mon, 08 Sep 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर जलभराव होने से सांसत
विज्ञापन
बस्ती। शहरी क्षेत्र में घरों के आसपास बारिश का पानी जमा हो गया है। जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। बारिश के बाद वार्डों में नालियों और घर के आसपास एकत्र पानी में मच्छरों का लार्वा बढ़ने लगे हैं। इसकी शिकायत नागरिक रोजाना नपा के जनप्रतिनिधि व अधिकारी से कर रहे हैं जहां जवाब मिल रहा है कि जेसीबी से निकासी मार्ग बनाकर नाली बाहर निकाल रहे हैं और दवाई का छिड़काव बारिश थमने के बाद करेंगे।
विज्ञापन

मच्छरों का प्रकोप कम करने के लिए नपा के पास दवाई छिड़काव के अलावा और अन्य इंतजाम नहीं है। रोकथाम के लिए फॉगिंग मशीन की कमी है। मैलाथिन पाउडर व लिक्विड का छिड़काव भी अधिकांश मोहल्ले में नहीं हो रहा है। जिसका खामियाजा लोगों को बीमार होकर भुगतना पड़ रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे की मानें तो हर साल मच्छर जनित रोगों की शिकायतें बारिश थमने के बाद ही शुरू होती है। मच्छरों का लार्वा समय रहते नियंत्रित किया जाए तो इससे बचा जा सकता है।
ज्यादातर नालियों के आसपास पसरी गंदगी और पानी के ठहराव से मच्छर पनपते हैं। इसकी रोकथाम के लिए नगर पालिका हर साल लाखों रुपये खर्च करती है। स्टेशन रोड के डफाली टोला निवासी कंचन, आशुतोष ने बताया कि जलभराव की समस्या यहां बनी हुई है। इससे जूझ रहे शहरवासियों को दवा छिड़काव तो दूर फॉगिंग मशीन के दर्शन तक नहीं हुए हैं। कब टीम आती है और फॉगिंग करके चली जाती है पता ही नहीं चलता। इधर मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से सांसत है। शाम होते ही मच्छर हमलावर हो जा रहे। लार्वा नष्ट करने के लिए कोई उपाय ही नहीं है, चूंकि जलभराव लंबे समय तक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें