वाल्टरगंज। धोखे में रखकर खाते में गलत ढंग से रुपये जमा कराने के एक मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आमा निवासी स्नेह शुक्ला ने तहरीर दी कि जिनवा में उनका ग्राहक सेवा केंद्र है। 10 जून को शरद लखमानी नाम का व्यक्ति स्कूटी से आया।
बताया कि उसका एक मित्र ऑनलाइन रुपये भेज रहा है। आप अपने सीएसपी से कैश दें। क्यूआर कोड शरद लखमानी को देने पर एक हजार व 29 हजार 632 रुपये उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते भेजा गया। सीएसपी बैंक के नियम के अनुसार एक प्रतिशत काटकर बाकी रुपये शरद लखमानी को नकद दे दिया। 13 जून को स्नेह के पास बैंक से फोन आया कि आप का खाता होल्ड कर दिया गया है। आरोप है कि शरद लखमानी ने धोखे में रखा। फर्जीवाड़ा कर गलत रुपये खाते में डालकर खाता होल्ड करा दिया। पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद