फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार फालोवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोरलेन पर कप्तानगंज थाने के पिकौरा सानी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- बाइक में टक्कर मारने के बाद फोरलेन पर पलट गई डीसीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। फोरलेन पर कप्तानगंज थाने के पिकौरा सानी गांव के पास शुक्रवार को बेकाबू डीसीएम बाइक से जा रहे फालोअर को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़कर रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही बाइक सवार की मौत हो गई।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा गांव निवासी राम अदालत (53) कप्तानगंज थाने पर फालोवर थे। वह किसी काम से हर्रैया की तरफ गए थे। जहां से वापस आते समय पिकौरा सानी गांव के पास जेबरा क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम बाइक में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे रेलिंग से टकराकर पलट गई। जिसके बाद हाईवे पर 20 मिनट जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ठोकर से मोटरसाइकिल सवार घायल
दुबौलिया। थाना क्षेत्र मे रामजानकी मार्ग विशेषरगंज कस्बे में चार पहिया वाहन की ठोकर से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे दुबौलिया थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील मोटरसाइकिल से विशेषरगंज कस्बे में किसी काम से आये थे। सामने से आ रहे वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें