फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रेलर छप्पर के मकान में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रेलर छप्पर के मकान में घुसा
विज्ञापन

घर के बाहर सो रहे लोग बाल-बाल बचे
- दुर्घटना में गाय घायल, बाइक भी क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर लारा के पास बुधवार/बृहस्पतिवार रात करीब 2.30 बजे छावनी से कलवारी की तरफ जा रही एक अनियंत्रित ट्रेलर छप्पर के मकान में घुस गई। दुर्घटना में घर के बाहर सोने के कारण जनहानि नहीं हुई, मगर छप्पर के नीचे बंधी गाय घायल तो एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

लारा गांव निवासी सचिन कुमार ने बताया कि रात 2:30 बजे पूरा परिवार सो रहा था कि तभी एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर उनके मकान में घुस गया। बाहर चारपाई पर एक ईंट का टुकड़ा गिरते ही सभी की नींद टूट गई। यहां खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी, जबकि खूंटे पर बंधी गाय को भी चोट आई है। बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से चालक को पकड़ लिया गया, मगर थोड़ी देर बाद वह शौच के बहाने फरार हो गया। सचिन ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। मौके पर 112 की टीम आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें