फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अभिषेक की मौत पर बहनों ने जताया हत्या का संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही जंगल निवासी अभिषेक उर्फ अजय श्रीवास्तव (23) का शव 28 जनवरी की सुबह मिली थी। पुलिस ने इसे दुर्घटना माना था, मगर उनकी बहनें इसे दुर्घटना मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि अजय की हत्या की गई।
विज्ञापन

पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। बहनों का कहना है कि यदि पुलिस न्याय नहीं करेगी तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। हालांंकि सोनहा के थानेदार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना की पुष्टि हुई है।
अजय के चाचा राम प्रकाश श्रीवास्तव ने निवर्तमान एसपी अभिनंदन को इस संबंध में चार फरवरी को प्रार्थनापत्र देकर अजय की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। उन्होंने प्रार्थनापत्र को संबंधित थाने पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अजय की बहन वंदना ने बताया कि एसपी से शिकायत करने के बाद थाने से फोन भी आया था। पुलिसकर्मी घर भी आए थे, जांच करने का भरोसा देकर चले गए।
विज्ञापन

उधर, अजय के चाचा राम प्रकाश का कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो थाने का घेराव करेंगे और कोर्ट की शरण में जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भतीजा अजय बस्ती के बस स्टेशन के पास एक माॅल में काम करता था। वह 27 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे दुकान से घर जाने के लिए निकला था। 28 जनवरी की सुबह सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज रास्ते के पास सल्टौला स्थित पानी टंकी के सामने संदिग्ध हालत में उसका शव पड़ा पाया गया था। उसकी बाइक और हेल्मेट बगल में पड़ा था।
अजय की तीनों बहानों वंदना श्रीवास्तव, गुड़िया, गुड्डी ने आरोप लगाया है कि यह हादसा नहीं, बल्कि भाई की हत्या की गई है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें