फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरेगी आप

Wed, 09 Jul 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश सरकार का प्राथमिक स्कूलों के मर्जर का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी आंदोलन छेड़ेगी। यह बात आम आदमी पार्टी के सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी संजय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से उतरेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सिद्धार्थनगर जा रहे सांसद संजय सिंह का बस्ती रेलवे स्टेशन पर जिलाध्यक्ष डाॅ. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों का निजीकरण कर गरीबों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है। कथा वाचक को मारने पीटने के मामले में उन्होंने कहा कि संघ परिवार जान-बूझकर समाज में घृणा, नफरत फैला रहा है। रेलवे स्टेशन से ही संजय सिंह सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें