फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आप सांसद ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया (बस्ती)। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने रविवार को हैदराबाद बाजार में आयोजित जनसभा में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राष्ट्रगीत वंदेमातरम पर तंज कसा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पूंजीपतियों के 17 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ करने वाली सरकार ने देश को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। उत्तर प्रदेश में सरकारी विद्यालय बंद करने वाली सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। आम आदमी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के संयोजन में आयोजित जनसभा में संजय सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश कर रही है।
एसआईआर के बहाने 13 करोड़ 37 लाख मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर लोगों के मताधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है। बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा में मतदाता सूची में धांधली कर चुनाव जीतने का भी उन्होंने आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें