बस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं में खामियों को दूर करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने कहा कि मौजूदा सरकार में स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से फेल हो गईं हैं। कहा कि पिछले दिनों जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के चलते शिक्षक नेता की मौत हो गई। कहा कि दुर्भाग्य का विषय है कि बस्ती के किसी भी सरकारी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। कहा कि जिला महिला अस्पताल में कई महीनों से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है, जिसके चलते यहां मरीजों को काफी असुविधा हो रही है। कहा कि मिनी पीजीआई के रूप में स्थापित ओपेक चिकित्सालय कैली में फिजीशियन तक नहीं है। कहा कि न तो अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक हैं और न ही स्वास्थ्य कर्मी। इस दौरान शैलेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद, अमानुल्लाह, एराकी, मंजूर अली, रामस्वारथ यादव, मनीष यादव, नूरूल हुआ आदि मौजूद रहे।